फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: झूठ बोलकर रचाई शादी, मस्जिद में कराया धर्मांतरण

Wed, 17 Jul 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी एक व्यक्ति पर महाराष्ट्र की रहने वाली महिला ने झूठ बोलकर शादी करने व उसका धर्मांतरण करने का आरोप लगा है। महिला ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2015 में हो गई थी। पति की मौत के बाद उसने पुत्री को जन्म दिया। फरवरी माह 2023 में उसके पास इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसने उसे स्वीकार कर लिया था। युवक ने अपना नाम समीर बताया था और आईडी ब्लैक कमांडो के नाम से बनाई थी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने महाराष्ट्र आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। 25 मार्च 2023 को आरोपी ने दिल्ली की जामा मस्जिद में ले जाकर उसका धर्मांतरण भी करा दिया। इसके बाद उसका नाम बदलकर आयशा व पुत्री का इनाया रख दिया और निकाह कर लिया। मई माह 2024 को उसे जानकारी हुई कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों का बाप है।

दस मई 2024 की रात वह जानकारी कर आरोपी के गांव मुदाफरा पहुंची। पति के परिजनों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की। परिजनों ने कहा कि दस लाख रुपये आरोपी की पहली पत्नी को देकर उससे तलाक करा देंगे। 11 मई 2024 को आरोपी के दो भाइयों ने तीन लाख रुपये का लालच देकर उससे तलाक देने को कहा। इस पर वह मुदाफरा चौकी पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से मामले में समझौता करा दिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर महाराष्ट्र चला गया। 31 मई को आरोपी उसे महाराष्ट्र में छोड़कर अपने गांव आ गया। मंगलवार को वह अपनी पुत्री को साथ लेकर गांव मुदाफरा पहुंची। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने उसे घर में रखने से साफ इन्कार कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामला पारिवारिक प्रतीत हो रहा है। पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। शादी और धर्मांतरण होना पीडि़ता महाराष्ट्र में बता रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें