फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की थी रेखा की हत्या

विज्ञापन
रेखा का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। मुबारिकपुर सलामतपुर गांव में दो मई की रात को हुई विवाहिता रेखा (32) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेमी अभिजीत उर्फ गुल्लू ने उसकी हत्या कर शव को अर्धनग्न हालत में आंगन में स्थित अमरूद के पेड़ पर लटका दिया था। रेखा के बेटे और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक मई की रात को रेखा का शव घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। रेखा घर में दो बच्चों के साथ अकेली थी। वारदात के समय बच्चे घर में सोए हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस को हत्या के संबंध में कोई खास सुराग नहीं मिल पा रहा था। महिला की कॉल डिटेल से भी कुछ नहीं निकल पाया। इसके बाद पुलिस ने रेखा के मासूम बेटे से प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात के समय घर में पड़ोसी अभिजीत आता था। इसके बाद पुलिस ने अभिजीत के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। पूछताछ में अभिजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले कई सालों से रेखा के साथ अभिजीत का प्रेम प्रसंग था। रात के समय घर पर रेखा अकेली रहती थी तो वह अक्सर उससे मिलने जाता था। इस दौरान रेखा गर्भवती हो गई। इसके बाद गर्भपात के लिए उसने रेखा को दवाई खिलाई। रेखा गर्भपात न होने की बात कह रही थी। इसी को लेकर लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। एक मई की रात भी अभिजीत मिलने के लिए रेखा के घर पहुंचा। इसके बाद रेखा को घर के पीछे लेकर गया। वहां कहासुनी होने के बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को अमरूद के पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन

13 साल पहले हुई थी रेखा की शादी
रेखा की शादी करीब 13 साल पहले क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी कृष्ण कसाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा पति के साथ मायके मुबारिकपुर में एक अलग मकान में रहने लगी। उसके साथ उसका भाई सोनू भी रहता था। शादी के बाद उसके दो पुत्र हुए। बड़ा पुत्र 12 साल और छोटा दस साल का है। पति कृष्ण नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है। उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें