संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास स्थित हिंडालपुर रजवाहे में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव के गलने एवं कीड़े पड़ने के कारण करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत है।
रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रहवाहे से शव बरामद किया। ग्रामीण युवक की हत्या कर शव छुपाने के लिए रजवाहे में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस नहर एवं रजबाहे में नहाते समय डूबने और पीछे से बहकर आने की आशंका जता रही हैं। शव गलने के कारण उसमें कीड़े पड़े हैं। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है, पानी में गलने के कारण कीड़े पड़े हैं। अभी तक की जांच से नहर एवं रहवाहे में कहीं पीछे नहाते समय डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।