फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गणतंत्र दिवस के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Sat, 24 Jan 2026 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड से पहले शनिवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान सुबह से ही पुलिस अधिकारी मौके पर जुटे रहे। मौसम साफ रहने से रिहर्सल में काफी सहूलियत रही।
विज्ञापन

परेड के दाैरान एसपी ज्ञानंजय सिंह ने निर्देश दिए कि 26 जनवरी को होने वाला मुख्य समारोह गरिमामय, अनुशासित, शांतिपूर्ण और सुरक्षा के उच्चतम मानकों के अनुरूप संपन्न हो। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आपातकालीन व्यवस्थाओं, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, चिकित्सा टीम तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में सिविल पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, प्रशिक्षु आरक्षी, एनसीसी (पुरुष/महिला), होमगार्ड सहित अन्य टुकड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें