फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्याना स्टैंड पर बस में चालक का मिला शव

Sat, 24 Jan 2026 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना बस स्टैंड पर खड़ी बस में शनिवार की सुबह बुलंदशहर के अहमदगढ़ निवासी राजू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चालक की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे 32 वर्षीय राजू का शव बस में मिला है। जो बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहेलिया का निवासी था। वह मेरठ-बुलंदशहर रोड पर चलने वाली एक निजी बस में चालक था। रोज की तरह रात के समय बस को स्याना बस स्टैंड पर खड़ा कर चालक बस के अंदर ही सो गया था। सुबह जब अन्य चालक और परिचालक स्टैंड पर पहुंचे और बस के अंदर देखा, तो चालक मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।







प्रशांत शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें