फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फिटनेस समाप्त होने पर आठ स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत वाहनों की फिटनेस और परमिट नवीनीकरण की वैधता समाप्त को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान आठ स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट नवीनीकरण की वैधता समाप्त होने पर इनका पंजीयन प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जिले में पड़ने वाले सभी स्कूली वाहनों के स्वामियों को पत्र भेजा गया है, इसमें एक जुलाई से शुरू हुए मिशन सेफ फ्यूचर अभियान को लेकर सभी दस्तावेजों लेकर उपस्थिति होने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विभागीय रिकार्ड के अनुसार, फिटनेस और परमिट समाप्त होने पर आठ वाहनों का पंजीयन प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिया है। अब जिले में प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू हुई है। इन वाहनों की जानकारी पुलिस थानों और यातायात पुलिस को भी दी गई है। यदि इन वाहनों का संचालन अब मिलता है तो संबंधित के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे अधिक जरूरी है। इसलिए स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी वाहनों से संबंधित कार्य में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें