फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बरसे बादल, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज बदलने के बाद बुधवार को पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी का असर भी कम हुआ। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। आकाश में बादलों के साथ झमाझम बारिश होने के बाद गर्मी का असर कम हुआ। सुबह दिन निकलने के बाद भी दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहने से उमस का असर भी कम रहा।
दोपहर बाद बादल छंटने के बाद धूप खिली को उमस का असर बढ़ने से लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जहां लोग उमस के कारण बेहाल थे, बारिश के बाद मौसम में बदलाव से उनको थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद हवा में ठंडक बढ़ने से गर्म हवा से भी राहत मिली। हवा की रफ्तार पांच किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई, जबकि आर्द्रता 78 फीसदी रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक बूंदाबांदी का अनुमान है। हालांकि इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने के साथ ही उमस का प्रकोप भी बढ़ने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें