हापुुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीडि़ता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री काफी दिनों से कान की बीमारी की समस्या से जूझ रही है। पुत्री की बीमारी के बारे में उसने मोहल्ला मजीदपुरा में रहने वाली अपनी बुआ को बताया था। बुआ ने पुत्री को एक चिकित्सक को दिखाने की बात कही। इसके बाद बुआ के पुत्र आसिम ने 12 अगस्त को उसे बात करने के लिए जिला अस्पताल बुलाया। आसिम के कहने पर वह जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां से आसिम उसे अपने साथ ले गया और इधर-उधर घुमाता रहा और इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे भगा दिया। 31 अगस्त को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीडि़ता ने आरोपी के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों से विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।