पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक तीन बच्चों का पिता भी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में नौकरी करती है। युवती के पिता ने बताया कि गांव निवासी युवक उसकी बेटी को चार साल से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। आरोप है कि युवक पहले से तीन बच्चों का बाप है, उसने यह बात छिपाए रखी। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। आरोप है कि शनिवार को युवक के शादीशुदा होने पर युवती ने विरोध किया तो उसने दुष्कर्म किया। सूचना पाकर पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।