फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पड़ोसी पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Thu, 05 Feb 2026 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर घर में घुसकर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पत्नी को देख आरोपी उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीडि़ता का पिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह ट्रक चालक है। बुधवार की शाम वह ट्रक लेकर पिलखुवा गया था और पत्नी व बच्चे भागवत कथा सुनने के लिए मंदिर गए हुए थे। उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अर्जुन शाम करीब सात बजे पुत्री को अकेली पाकर जबरन घर में घुस आया। इसके बाद आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच उनकी पत्नी घर में आ गईं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटने पर पत्नी व पुत्री ने घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद वह अपनी पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें