फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे होटल में महिला से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और छोड़कर चला गया। महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले आई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीडि़ता के अनुसार उसकी शादी सिंभावली निवासी युवक से हुई है, पति से विवाद के कारण वह अपने बच्चों को लेकर नोएडा रहती है, जहां ब्यूटी पार्लर में काम कर रही है। आरोपी ने मिलने के बहाने उसे गढ़ में हाईवे किनारे होटल में बुलाया। जहां कमरा बुक कर आराम करने के लिए उसे वहां ले गया। इसके बाद उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से विवाद के बाद युवक से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हो गई थी। काफी समय से वह दोनों सोशल मीडिया पर बात करते हैं। वहीं होटल संचालक का कहना है कि महिला के कमरे में शीतल पेय नहीं गया। इसलिए पुलिस के लिए यह भी पहेली बना है कि आखिर शीतल पेय कहां पिलाया गया।
करीब 50 मिनट होटल में रुके दोनों

महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस ने होटल पहुंच कर जांच की। जांच में मालूम हुआ कि युवक ने अपने नाम से कमरा लिया था। दोनों ही करीब 50 मिनट होटल में रुके और उसके एक-एक कर वह वहां से बाहर निकले।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में है आरोपी की पत्नी
जिस युवक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह रेलवे पुलिस में कार्यरत है। वहीं उसकी पत्नी भी दिल्ली पुलिस में बताई जा रही है।

कोट -
महिला द्वारा होटल में बुलाने के बाद दुष्कर्म की सूचना दी गई थी। सूचना के तत्काल बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला दोनों के बीच सोशल मीडिया से दोस्ती होने का पाया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें