गढ़मुक्तेश्वर। कुदैनी की मढ़ैया निवासी जयकरन ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गांव के ही देवेंद्र, अमित, भीम, करन पुराने मुकदमे को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि सोमवार की सुबह चारों आरोपी दरवाजा खोलकर उनके घर में घुस आए। जिन्होंने मुकदमे को लेकर उसके पिता नरेश के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंड़ों और ईंट से हमला कर उनके बुजुर्ग पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद