फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 24.75 करोड़ से 27 सड़कों का होगा निर्माण

Sun, 24 Dec 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जर्जर सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 24.75 लाख रुपये की लागत से 27 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है, जिसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा नवीनीकरण योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत जर्जर सड़कों की मरम्मत के अलावा अधूरी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग द्वारा योजना के तहत 11 जिला मार्ग, एक स्टेट हाईवे और 15 ग्रामीण मार्गों का चयन किया गया है। इन सड़कों पर जरूरत के अनुसार कार्य कराया जाना है, जिसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि जिले में कुल 27 सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए चयन किया गया है। सभी का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जल्द ही स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें