फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कपूपपुर थाने पर धरना

Sun, 24 Dec 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव डोमा टीकरी निवासी अनिल राघव को ईंट से लहूलुहान कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचाने के मामले में नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को ग्रामीणों ने थाना कपूरपूर पर धरना दिया।
विज्ञापन


घायल अनिल राघव के परिजनों के साथ कपूरपूर थाना पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों ने निर्दोष अनिल को जातीय उन्माद का शिकार बना कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अनिल की हालात गंभीर बनी हुई है। नामजद आरोपी ग्राम प्रधान पंकज व मोहित खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस को इस संबंध में लगातार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो थाना परिसर में ही पीड़ित परिवार आमरण अनशन करेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। इसके लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें