फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान मुबारक की तैयारी हुई तेज

Mon, 06 Jun 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रमजान का पाक माह शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रमजान का पाक माह शुरू होने वाला है। इसको लेकर मजिस्दों और बाजार में तैयारी शुरू हो गई हैं। रोजेदारों ने भी रमजान माह की तैयारी को लेकर खरीददारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अल्लाह पाक के सबसे बारह पाक महीनों में सबसे अफजल महीना माने जाने वाले रमजान उल मुबारक को लेकर मस्जिदों में साफ-सफाई, रंगाई पुताई की जा रही है। पालिका द्वारा मुस्लिम इलाकों में विशेष सफाई अभियान चला रखा है।

मस्जिदों के पास भी सफाई व्यवस्था तेजी से कराई जा रही है ताकि नमाजियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं रमजान माह को लेकर बाजारों में भी रौनक बढने लगी है। दुकानदारों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। नए कपड़ों, राशन का सामान आदि की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


माह ए रमजान शुरू होने में अभी दो दिन शेष बचे है कि फलों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए है। इस बार भी रोजेदारों को जोरदार महंगाई का सामना करना पड़ेगा और महंगे फल खरीदकर रोजा खोलना होगा।

पहले के मुकाबले इस बार फलों के मूल्यों में भारी वृद्धि हुई हैं। राजेदारों के लिए बाजार में आए खजूर भी इस बार महंगाई की मिठास से लबालब है। रमजान उल मुबाकर का माह शुरू होने जा रहा है 6 जून को अगर चांद नजर आता है तो 7 जून को पहला रोजा होगा अन्यथा 8 जून को रमजान शुरू हो जाएंगे। 

रोजा खोलने के लिए  बाजार में खजूर भी आ गए है। इसमें कई किस्म के खजूर है, खासकर रोजेदारों को कीमिया, क्राउन, लंबा दाना सबसे ज्यादा पसंद है। कीमिया खजूर लंबा और ज्यादा रसदार होता है।

इसके अलावा बाजार में अन्य किस्म के भी खजूर है। लेकिन पहले के मुकाबले इस बार फलों के दामों में ज्यादा वृद्धि हुई है। कोठी गेट निवासी फल विक्रेता  लियाकत अली ने बताया कि मंडी से फलों के दामों में भारी वृद्धि हुई है।

खासकर केला, खजूर, सेब, आम सहित अन्य फलों के दाम पांच रुपये से से लेकर दस-दस रुपये तक किलो की बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में रोजेदारों को इस बार भी महंगे फल खरीदकर रोजा खोलना होगा।

बिजली की उपलब्धता के अनुसार प्रयास रहेगा कि रमजान माह में अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति की जा सके। फाल्ट होने पर तुरंत सही किए जाने के अफसर और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। चंदन प्रकाश अधिशासी अभियन्ता बिजली निगम।

शहर में रमजान माह में पेयजल, सफाई की बेहतर व्यवस्था रहेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। संजय मिश्रा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें