फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर रोड बिजलीघर हुआ चालू

Thu, 19 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड के हजारों नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बिजली किल्लत की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। निगम अफसरों ने रामपुर रोड बिजलीघर चालू कर दिया है। दिल्ली रोड बिजलीघर के दो फीडर का लोड नए बिजलीघर पर डाल दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में बिजली किल्लत से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। अब से पूर्व दिल्ली रोड बिजलीघर पर बने 8 फीडरों से करीब आधे शहर को बिजली आपूर्ति दी जाती थी। सर्वाधिक लोड इस बिजलीघर के फीडर नंबर 5 और 6 पर था।

आए दिन ओवर लोडिंग के कारण फीडर ट्रिप करते रहते थे। ऐसे में हजारों नागरिकों को बिजली किल्लत से परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम के अफसरों ने रामपुर रोड पर आरएपीडीआरपी योजना के तहत 10एमबी क्षमता के बिजलीघर का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


अब यह बिजलीघर चालू हो चुका है। इस बिजलीघर से दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर 5 व 6 को जोड़ा गया है। अफसरों के मुताबिक दिल्ली रोड बिजलीघर पर लोड कम होने से अन्य मोहल्लेवासियों को भी काफी राहत मिलेगी।

रामपुर रोड बिजलीघर से अब दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर पांच व 6 से जुड़े मोहल्ला अलीनगर, करीमपुरा, कोटला मेवतियान, एक मिनार, बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी से नई चुंगी तक, नवाजीपुरा, मोती कालोनी, तगासराय, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी, काली मस्जिद, सिकंदरगेट, आवास विकास, भंडा पट्टी, काजी वाड़ा, पुराना बाजार को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि रामपुर रोड बिजलीघर के चालू होने से नगर में बिजली किल्लत की समस्या काफी हद तक दूर होगी। नए बिजलीघर से दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर 5 व 6 से जुड़े मोहल्लों को आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें