फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रजवाहा ओवरफ्लो, जंगल-रास्ते में भरा पानी

Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। क्षेत्र के गांव उबारपुर और नवादा के जंगल में शुक्रवार को रजवाहा ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल और उबारपुर जाने वाला रास्ता जलमग्न हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि इन गांवों से होकर एक छोटा रजवाहा गुजर रहा है, लेकिन आगे चलकर किसानों ने उस रजवाहे की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इसके कारण यह संकरा हो गया है। ऐसे में रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होकर फसलों और रास्तों पर भर जाता है। शुक्रवार सुबह भी रजवाहे का पानी किसानों के खेताें के अलावा हाईवे 9 से उबारपुर के रास्ते पर भर गया।
इसके कारण किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं इस मार्ग से ग्रामीणों की आवाजाही भी रुक गई। इस सड़क से जाने वाले बच्चे सुबह स्कूल नहीं जा जाए। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है। एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी कर किसानों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें