फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी कहीं वरदान तो कहीं अभिशाप

Mon, 29 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार रात में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आने से रविवार को शहर की सड़क, बाजार में खूब चहल पहल रही। रोजेदारों को भी इससे काफी राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के कारण आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


बीते कई दिन से भीषण गर्मी से लोग काफी थे। सुबह से ही आग बरसने लगती थी, जिससे लोग दोपहर में निकलने से कतराते थे। बाजार में भी ग्राहक नजर नहीं आ रहे थे। शनिवार रात में तेज आंधी और बूंदाबांदी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।

रविवार को जिले का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिनों के मुकाबले करीब 6 डिग्री कम है। मौसम में कुछ ठंडक रहने से बाजारों में भी खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को इस बारिश और आंधी से जहां राहत मिली है वहीं इससे आम की फसल उगाने वालों को काफी नुकसान हुआ है।

इस महीने में तीन बार तेज आंधी से आम की करीब 30 फीसदी फसल चौपट हो गई है जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें