फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कछुआ गति से, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी स्थित गढ़ गंगानगरी रेलवे स्टेशन पर चल रहा अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है, लेकिन कार्य की धीमी रफ्तार के चलते यात्रियों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर वर्तमान स्थिति यह है कि यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। भीषण गर्मी के बीच प्लेटफॉर्म पर न तो पर्याप्त शेड की व्यवस्था है और न ही पंखे लगाए गए हैं। इसके चलते यात्रियों को खुले में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी होने के कारण जगह-जगह सामग्री पड़ी है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि कार्य की धीमी गति के कारण लंबे समय से असुविधा बनी हुई है, जबकि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। स्थानीय यात्रियों ने बताया कि वर्ष 2023 में इस परियोजना का कार्य शुरू हुआ था और शुरुआती दौर में तेजी दिखाई दी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से कार्य की गति काफी धीमी पड़ गई है।
मुरादाबाद मंडल से आए अधिशासी अभियंता ऋषभ कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें