फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 03 Jun 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका, जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 71 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान को देख कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए।

शुक्रवार को सुबह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अवनीश राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव, पालिका के ईओ संजय मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, पालिका और पुलिस की टीम के साथ अतरपुरा चौपला पर पहुंचे।
विज्ञापन


टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के पास लगे फलों के ठेलों को हटवा दिया। इसके बाद अफसरों का काफिला रेलवे रोड पर पहुंचा। दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

टीम ने अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया। कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। इसके बाद टीम ने नालों के ऊपर से अतिक्रमण को हटवाया। पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से 71 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

वहीं, पालिका टीम ने रेलवे रोड पर डिवाइडर के बीच में लगी लाइटों पर लगे अवैध होर्डिग्स को हटवा दिया।  साथ ही सड़कों पर बीच में खड़ी बाइकों को जब्त कर लिया। पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ खाली हुए नालों की जेसीबी से सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें