फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में दिनभर बेहाल रहे लोग

Fri, 03 Jun 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उमस और पसीनों से झेलनी पड़ रही है परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के तेवर लगातार कड़े होते जा रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस से से लोग बेहाल हैं। दिनभर तेज गर्म हवाओं के चलने के साथ ही लोगों को रात को भी लू का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा गर्मी के चलते लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


अब सभी मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सके। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ी धूप के से लोग काफी परेशान हैं।

आलम यह है कि कुछ देर धूप में निकलना ही आफत खड़ी कर देता है। हवा में आर्द्रता ज्यादा होने के कारण उमस बढ़ रही है। फील्ड वर्क करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि दस बजे से ही धूप की तेज किरणों काफी परेशान कर रही थी। सरकारी कार्यालय, सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम दिखी। हर कोई गर्मी को लेकर परेशान था। पसीने रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

अब लोग दुआ कर रहे हैं कि जल्द मानसून आए और गर्मी से राहत मिले। दुकानदार भी गर्मी से परेशान हैं क्योंकि ग्राहक दोपहर में नहीं आ रहे हैं। चौराहों पर बसों के इंतजार में खड़े लोगों का बुरा हाल है। इस कोई इसी प्रयास में थे कि जल्द बस मिले और वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें