फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों ने ठुकराया

Mon, 13 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अंडरपास को लेकर लिया निर्णय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महमूदपुर में बन रहे अंडरपास के मामले में गांव पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने गेट नंबर 33 पर एक वैकल्पिक मार्ग खोलने और अंडरपास में दो मीटर भराव कराने का सुझाव दिया, जिसे ग्रामीणों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन


इस मामले में दो दिन बाद ग्रामीण एक बार फिर भाकियू के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि महमूदपुर में निर्माणाधीन अंडरपास के मानकों के अनुरूप न होने पर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें अंडरपास को बंद करने पर सहमति बन गयी थी। रेलवे अधिकारी एक बार फिर गांव पहुंचे और अंडरपास में दो मीटर भराव कर कुछ ढलान कम करने
विज्ञापन


और हाफिजपुर थाने के सामने गेट नंबर 33 पर छोटा वैकल्पिक रास्ता खोले जाने का सुझाव दिया। ग्रामीणों ने इस सुझाव को ठुकरा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास बंद ही कराया जाएगा।

ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया अंडरपास को बंद कराया जाएगा। इस मामले में दो दिन बाद ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति बनायी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें