फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुर्गी दाना फैक्टरी में छापा, दो गोदामों में 1400 कट्टा यूरिया सील

Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रामपुर रोड पर बिजलीघर के पास मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को 1400 कट्टा यूरिया बरामद किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारकर इसका खुलासा किया। किसानों को अनुदान पर मिलने वाले यूरिया को यहां दो गोदामों में रखा गया था, जो कालाबाजारी कर लाया गया। यूरिया को अधिकारियों ने सुपुर्दगी में लेकर, नमूने जांच के लिए भेजे हैं। थाने में भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, मुखबिर की सूचना पर सोमवार को जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ रामपुर रोड पर पहुंचे। कूड़े के ढेरों के पीछे बनी फैक्टरी में मुर्गी दाना बनाने का कार्य हो रहा था। मनोज कुमार ने बंद गोदाम को खुलवाया तो उसमें बड़ी मात्रा में यूरिया के कट्टे लगे थे। इसकी जानकारी की तो वहां काम करने वाले मजदूर भागने लगे। फैक्टरी के मालिक भी मौके पर नहीं मिले। टीम ने फैक्टरी परिसर में पीछे बने एक और गोदाम में जाकर देखा तो वहां भी बड़ी मात्रा में यूरिया के कट्टे लगे थे। जांच में पता चला कि फसलों में प्रयोग होने वाले यूरिया को ही यहां मुर्गी दाना बनाने में प्रयोग किया जा रहा था। सूचना पर हाफिजपुर थाना प्रभारी पहुंचे, लेकिन फैक्टरी उनके कार्य क्षेत्र में नहीं थी। जिस पर सदर कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। जांच में कुछ बिल मिले, जिन पर केडी मिनरल और डीएम ट्रांसपोर्ट लिखा था। करीब 1400 यूरिया के कट्टों को फैक्टरी परिसर में ही सील कर दिया। साथ ही सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर दी है।



गोदाम में मिले पशु अवशेष

मुर्गी दाना फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पशु अवशेष भी थे, पशुओं के कान की मात्रा इसमें अधिक थी। हालांकि टीमों ने अपना अपना कार्य ही किया। बड़ा सवाल यह है कि जब पशु कटान फैक्टरी बंद है तो अवशेष कहां से आए। पुलिस भी नाक पर हाथ रख ऐसे ही चली गई।
विज्ञापन




यूरिया का भेजा गया है सैंपल

मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्टरी में यूरिया का स्टॉक मिला है, जिला कृषि अधिकारी द्वारा सैंपल जांच को भेजा है। स्टॉक सील करा दिया गया है, विधिक कार्रवाई शुरू करा दी गई है। - शुभम श्रीवास्तव, एसडीएम।




कोट-
मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्टरी में यूरिया के करीब 1400 कट्टे मिले हैं। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। यूरिया के सैंपल ले लिए गए हैं। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें