फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बयान पर भड़के भाजपाई

Sat, 08 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भड़के भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना के लिए खून की दलाली संबंधी बयान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतरपुरा चौपाला पर शनिवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका से अतरपुरा चौपला पहुंचे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सेना के खिलाफ दिए गए बयान को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी खुद दलालों की पार्टी और दूसरों को दलाल कह रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार व जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस ने सैनिकों का मनोबल गिराने का काम कर रही है।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी और अभिनव त्यागी ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक बिजेंद्र कुमार, जिला महामंत्री विजयपाल आढ़ती, रुद्राक्ष त्यागी, मोहन सिंह, अभिनव त्यागी, प्रमोद जिंदल, डा. रमेश अरोड़ा, शिवम तोमर, कृष्णकांत, मनोज बाल्मीकि, जय कुमार वर्मा, राजीव अग्रवाल, गौरव रुड़कीवाल, अमित त्यागी, अमित नागर, हेमंत चौधरी, अमन चौधरी, धीरज त्यागी, उमेश अग्रवाल, दीपक भाटी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें