फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रघुवीर सिंह की आंखों से रोशन होंगी दो लोगों की जिंदगी

Wed, 26 Feb 2025 09:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा निवासी 86 वर्षीय रघुवीर सिंह आर्य के निधन के बाद उनकी आंखों दो लोगों के जीवन को रोशन कर सकेंगी। उनके पुत्र ने पिता की इच्छानुसार उनके नेत्रदान किए हैं।
विज्ञापन


संजीव कुमार आर्य ने बताया कि उनके पिता का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आर्य समाज मंदिर पिलखुवा समिति के मंत्री रविंद्र उत्साही ने भी इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। जिस पर संजीव कुमार ने मेरठ मेडिकल के चिकित्सकों को फोन द्वारा इसकी सूचना दी। टीम ने पहुंचकर, रघुवीर सिंह आर्य के नेत्र लिए और बताया कि दो लोगों के जीवन में इन आंखों से रोशनी हो सकेगी। रघुवीर सिंह आर्य समाज के पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें