फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चालक की मौत पर मून बेवरेज कंपनी गेट पर हंगामा

Sun, 18 Aug 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। मून बेवरेज कंपनी में कार्यरत चालक की मौत से गुस्साए देहरा गांव के लोगों ने शनिवार रात सपा नेता व पूर्व विधायक असलम चौधरी के नेतृत्व में मृतक का शव कंपनी के गेट पर रख कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता, बेटे को नौकरी और विधवा पेंशन की मांग की। कंपनी की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


देहरा गांव निवासी हशमत पुत्र इकलाख मून बेवरेज कंपनी की गाड़ी चलाता था। फिलहाल हशमत कंपनी की साहिबाबाद ब्रांच में गाड़ी चलाता है। अचानक उसकी वहां तबीयत खराब हो गई जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने मौत की खबर परिजनों को देर से दी और मौत का कारण तक नहीं बताया। मृतक परिवार को मदद दिलाने और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार रात पूर्व विधायक असलम चौधरी, किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित होकर कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी में एक माह पूर्व गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। परिजनों को भी कोई आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। पूर्व विधायक असलम चौधरी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन से वार्ता की गई। रातभर धरना जारी रहा, कंपनी की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद सुबह चार बजे धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें