गांव उबारपुर बिजलीघर पर धरने पर बोलते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
हाफिजपुर। गांव मोड़ी में पिछले दो माह में एक ट्रांसफार्मर चार बार फुंक गया। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं के साथ उबारपुर बिजली घर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग से उन्होंने सौ केवी के स्थान पर 250 केवी ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। विभाग के अधिकारियों के अगस्त माह में ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण व कार्यकर्ता शांत हुए और वापस लौट गए।
गांव मोड़ी में लगा एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर जून व जुलाई माह में चार बार फुंक गया। इससे ग्रामीण काफी परेशान हो गए। अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर का उच्चीकरण करा दिया जाएगा। किसी भी सूरत में ग्रामीणों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर चौधरी, वीरेंद्र गिल माैजूद रहे।