पलवाड़ा के ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
अंधाधुंध कटौती और कम वोल्टेज से परेशान होकर गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि त्योहार के दिन भी उन्हें बिजली नहीं दी गई। उन्होंने बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने पर बिजलीघर घेरने की चेतावनी दी।
भले ही देहात में 14 घंटा सप्लाई आने का शेड्यूल है, लेकिन अंधाधुंध कटौती होने से बामुश्किल चार घंटा ही सप्लाई मिल पा रही है। इसके बाद भी वोल्टेज इस कदर लो है कि घरों में रखे मंहगे विद्युत उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं।
ट्यूबवेल न चलने से सिंचाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे गुस्साए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को प्रधान पति शहाबुद्दीन खान के नेतृत्व में गांव पलवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना
था कि लाइन का फाल्ट तत्काल की बजाए दूसरे दिन ठीक हो पाता है, जिससे उमस भरी गर्मी ने बुरी तरह रुलाया हुआ है। यासीन, जुल्फिकार, रियासत, खालिद, अकील, इजलाल, साजिद, मुहम्मद तालिब, शहजाद, फिरोज, नासिर, शाहनवाज, मेहराज, अनवार, नदीम, नूरू का कहना है कि शबे बराअत के दिन भी महज थोड़ी देर ही बिजली मिली।