फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में आई आंधी से ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ाया

Mon, 23 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुरादाबाद में शुक्रवार को आई आंधी से रेलवे ट्रैक की ओएचई वायर टूट गए थे। इनके कारण ट्रेनों का संचालन रविवार को भी गड़बड़ा रहा। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बरेली से नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मुरादाबाद में तेज आंधी आई थी। कुछ पेड़ रेलवे ट्रैक और ओएचई वायर पर गिर पड़े थे। जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को भी अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची।

जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा की देरी से पहुंची। इसके अलावा न्यू जलपाईगुडी से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देरी से आई।

इसके अलावा फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में आंधी की वजह से ट्रेनें पीछे से देरी से चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें