फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

Thu, 10 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को पीस पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका में धरना दिया। उन्होंने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा है।
विज्ञापन

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अय्यूब के आह्वान पर पार्टी के पदाधिकारी बुधवार को नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए।

यहां उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध धरना दिया। इसमें मेरठ मंडल अध्यक्ष निसार अहमद कुरैशी ने कहा कि सपा प्रमुख ने जेल में बंद बेगुनाह मुस्लिम युवकों को जेल से रिहा कराने, मुसलमानों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, किसानों को गन्ने का भुगतान 425 रुपये प्रति कुंतल दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई भी आश्वासन पूरा नहीं हो सका है।

जिलाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कहा कि गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में काली नदी के दूषित पानी आने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी फैल रही है। दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एनएच-24 पर स्याना चौपला फ्लाईओवर का कार्य वर्षों से रुका हुआ है।
विज्ञापन


हापुड़ के शक्ति नगर में सड़क निर्माण कार्य न होने से मोहल्ले के लोग परेशान है। गढ़ विधानसभा प्रभारी पंडित गोपाल शर्मा ने गढ़ क्षेत्र के गांव कन्नौर में वाहन से दबकर मजदूर के बेटे की मौत पर परिजनों को 20 लाख रुपये की सहायता दिए जाने और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये व घायलों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। 

वहां मेरठ मंडल वरिष्ठ सचिव डा. शाहिद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फाहिज जमील, गढ़ विधानसभा अध्यक्ष मौहम्मद आबिद, जिला महासचिव राजेश गिरी, अमित नागर, मोहम्मद बिलाल, आशू, गुलबीर सिंह, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद शफीक अहमद, ललित मोहन सक्सैना, विजय पाल शर्मा, दीपक शर्मा, देवदत्त शर्मा, मोहम्मद यामीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें