फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोल मार्केट में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, बुलडोजर के आगे लेेटे व्यापारी

Wed, 09 Oct 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गोल मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को बुधवार को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुलडोजर लेकर पहुंची टीम को देखते ही व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ व्यापारी बुलडोजर के आगे लेट गए। हंगामे के बीच कुछ लोग टीन शेड की चादर लेकर सड़क पर उतर आए और टीम को रोका। व्यापारियों ने करीब एक घंटे तक बाजार में धरना दिया। जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराते हुए धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


बाजार में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। गोल मार्केट में शुरू से लेकर आखिर तक दुकानदारों ने नाले के ऊपर लगे लोहे के जाल और उसे आगे सामान सड़क तक लगा रखा है। दुकानों पर आने वाले लोग वाहनों को सड़क पर लगाते हैं। जिसके कारण बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल रहता है। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक तो बाजार में चार पहिया वाहन गुजर ही नहीं पाते हैं। जबकि, इस मार्ग से कई मोहल्लों को रास्ता भी जाता है। ऐसे में यहां रहने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले में कोई हादसा हो जाए तो एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंच पाती है। यही कारण है कि लोग लगातार अतिक्रमण की शिकायत कर रहे हैं।

बुधवार को नगर पालिका के ईओ के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने दुकानों के आगे से टीन शेड और रेहड़ी को हटवाया, इस पर हंगामा शुरू हो गया। कुछ व्यापारियों ने रास्ता भी बंद कर दिया। इसके बाद व्यापारी बुलडोजर के आगे लेट गए। पुलिस ने समझाकर उन्हें हटाया तो बाद में धरने पर बैठ गए। शाम करीब छह बजे जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन




फुटपाथ से लेकर सड़क तक बेचने की शिकायत

पिछले दिनों जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत हुई थी कि कुछ लोगों ने अपनी दुकानाें के आगे फुटपाथ और सड़क को रेहड़ी-पटरी वालों को बेच दिया है। इन लोगों से प्रतिदिन 200 से 300 रुपये तक लिए जा रहे हैं। इसके अलावा गोल मार्केट में एक अस्पताल के बाहर अवैध रूप से नालों पर रेहड़ी लगाकर कब्जा कर लिया गया है। इनसे कुछ सफेदपोश 10 हजार रुपये तक महीना वसूल रहे हैं। इस कारण ही गोल मार्केट और अन्य बाजारों में जाम लगता है।



कोट -

व्यापारियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद टीम दो दिन पहले चेतावनी देकर आई और फिर बुधवार को अभियान चलाया गया। अतिक्रमण के कारण रास्तों पर जाम लग रहा है। जिसके कारण लोग निकल नहीं पा रहे हैं। व्यापारी स्वयं व्यवस्था बना लेंगे तो अभियान नहीं चलाएंगे। - मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें