फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज डे पर किया अपने प्यार का इजहार

Mon, 08 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
इजहार-ए-इश्क के इंतजार में साल भर से बैठे युवाओं के लिए वह हसीन पल आज आ ही गया जिसका वह साल भर से इंतजार कर रहे थे। सोमवार को विल यू बी माई वेलेंटाइन कहकर अपने पार्टनर को प्रपोज किया।
विज्ञापन


वैसे भी युवा इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज-डे के साथ कर चुके हैं और अपने प्यार की झलक अपने पार्टनरों को गुलाब के माध्यम से दिखा चुके हैं। डेटशीट में दूसरा नाम प्रपोज डे का है।

किशोर, युवा वेलेंटाइन-डे के लिए साथी को प्रपोज कर नए रिश्तों की शुरुआत कर दी। हर युवा की तमन्ना होती है कि उसका भी कोई साथी हो जिससे वह अपने प्यार का इजहार कर सके।
विज्ञापन


इसके लिए प्रोपज डे से बेहतर कोई दिन नहीं होता। यह जरूरी नहीं कि पहली बार ही अपने प्यार का इजहार किया जाए। मान्यता है कि प्रपोज डे के दिन दिल की बात व्यक्त करने के लिए रिश्ते में ताजगी आती है।

गिफ्ट के साथ प्यार का इजहार करना रिश्ते की गंभीरता को बढ़ाता है। इस सप्ताह को भुनाने के लिए गिफ्ट गैलरियां भी विशेष उपहारों से सज चुकी हैं। सोमवार को अनेक युवाओं के चेहरे पर विशेष खुशी नजर आ रही थी क्योंकि वह अपने साथी को प्रपोज करने के लिए जा रहे थे। युवतियों ने भी प्रपोज डे पर प्रपोज स्वीकार किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें