बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा सिंभावली शुगर मिल की काटी गई आरसी के आधार पर कुर्क की गई चीनी और शीरे की निलामी सोमवार सुबह दस बजे से होगी।
बता दें कि कुछ दिनों पहले किसानों के 181 करोड़ 32 लाख बकाया भुगतान को लेकर सिंभावली शुगर मिल की आरसी काट दी गई थी।
इसके आधार पर शुगर मिल का पौने पांच लाख क्विंटल चीनी और एक लाख 94 हजार एक सौ क्विंटल शीरे को कुर्क कर लिया गया था।
एसडीएम केबी सिंह ने बताया है मिल की चल संपत्ति की नीलामी सोमवार को सुबह दस बजे की जाएगी।