फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शादी समारोह से लौटते समय सीने में मारी गोली

Tue, 12 May 2026 08:59 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के पिलखुवा में रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शादी समारोह से लौटते समय सीने में गोली मारी। पुलिस ने दो दोस्त हिरासत में लिए हैं। लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
hapur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा में सोमवार देर रात रिलायंस रोड से गालंद जाने वाले मार्ग पर गालंद निवासी प्रॉपर्टी डीलर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में पूर्व प्रधान कालू सिंह के 32 वर्षीय बेटे अतुल को सीने के बीचों-बीच गोली मारी गई। 
विज्ञापन


गोली लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल अतुल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अतुल सोमवार देर रात जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में एक विवाह समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रिलायंस रोड से गालंद मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मी तुरंत गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिए गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

पुराने दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के बाद हत्या का शक
प्रारंभिक जांच में मामला रुपयों के लेनदेन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि पुराने दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के बाद हत्या की गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें