फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों का निस्तारण न होने पर निजी चिकित्सकों का प्रदर्शन

Wed, 16 Nov 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मांगों का निस्तारण नहीं होने के विरोध में बुधवार को आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चिकित्सकों ने मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, धरने से चिकित्सा सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वह सरकार से नेशनल मेडिकल कमीशन को न लाने, एमसीआई में जरूरी बदलाव करने, कंज्यूमर एक्ट में हर्जाने की सीमा तय किए जाने,

लाइसेंस राज को समाप्त किया जाए, एकल चिकित्सक चिकित्सालयों को क्लीनिक एस्टेबलिसमेंट एक्स से बाहर किया जाए, पीसीपीएमडीटी को सरल बनाया जाए की मांगों के निस्तारण को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि प्रदर्शन का असर चिकित्सा सुविधाओं पर नहीं पड़ा। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. दुष्यंत बंसल, डॉ. नरेंद्र केन,
विज्ञापन


डॉ. विक्रांत बंसल, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. दिनेश गर्ग, डॉ. विनोद थरथरानी, डॉ. जेपी अग्रवाल, डॉ. वीपी अग्रवाल, डॉ. हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें