फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में दवाओं के नाम पर अवैध वसूली

Wed, 16 Nov 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
medicine - फोटो : demo
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में दवाओं के नाम पर अवैध वसूली होने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला के पति ने सीएमओ से कार्रवाई की गुहार लगाई। सिंभावली पीएचसी में एक माह के भीतर कई मरीज दवाओं के नाम पर वसूली का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव कराने के लिए आई गर्भवती महिला से भी दवाओं के नाम पर तीन सौ रुपये की रकम वसूली गई। सिंभावली की सुभाष विहार कालोनी में किराए का कमरा लेकर रहने वाले नरेश कुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा है।

इसमें कहा है कि उसकी गर्भवती पत्नी पिंकी को प्रसव के लिए पीएचसी में भर्ती कराया था। वहां नर्स अस्पताल में दवा न होने का झांसा देकर उससे तीन सौ रुपये मांगने लगी। जेब में महज ढाई सौ रुपये ही थे, जिन्हें नर्स को दे दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने सरकारी अस्पताल में हो रही वसूली पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सीएमओ डॉ.एके सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं, इसलिए बाहर से दवा मंगवाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें