फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने चार बच्चों को कमरे में बंद कर पीटा

Fri, 21 Apr 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कमरे में बंद कर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड के मोहल्ला पीरबाउद्दीन स्थित एक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने चार बच्चों को सवाल का जवाब न देने पर बंद कमरे में स्टील के स्केल और डंडे से बेरहमी से पीटा। चारों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक बच्चा हाथ भी नहीं उठा पा रहा है। इससे गुस्साए परिजनों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। नई आबादी निवासी समीम का पुत्र यासिर, पुराना बाजार निवासी इरशाद का पुत्र मोहम्मद जैद,

पीर बाउद्दीन निवासी शमशाद का पुत्र रिहान व पुराना बाजार निवासी अनीश का पुत्र मोहम्मद कैफ पीरबाउद्दीन स्थित मास्टर पब्लिक स्कूल में कक्षा चार के छात्र हैं। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को वह कक्षा में बैठे पढ़ रहे थे,
विज्ञापन


इसी बीच प्रधानाचार्य गुस्से में उनकी कक्षा में पहुंचे और सवाल पूछने लगे। पांच में से दो सवालों का जवाब न देने पर प्रधानाचार्य उन्हें एक कमरे में ले गए और कमरा बंद कर स्टील के स्केल और डंडे से उन्हें बुरी तरह पीटा।

इससे उनके शरीर पर चोट के निशान पड़ गए। छात्र यासिर तो हाथ भी नहीं उठा पा रहा है। किसी तरह घर पहुंचे छात्रों ने परिजनों को इसकी सूचना दी तो वह आगबबूला हो गए।

छात्रों को साथ लेकर वह कोतवाली थाना पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। बच्चों की बेरहमी से पिटाई के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन भी किया।

मैंने बच्चों से पढ़ाई के उद्देश्य से सख्ती की थी। बच्चों से कोई भेदभाव नहीं किया गया और न ही उन्हें बंद कमरे में पीटा गया। अतीक अंसारी, प्रधानाचार्य  

मुझे फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। अभिभावकों की शिकायत मिलने पर स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को इस तरह पीटना गलत है। देवेंद्र गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें