फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा अलविदा आज, मस्जिदों में तैयारी पूरी

Thu, 22 Jun 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रमजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए मस्जिदें सजकर तैयार हो गई हैं। प्रशासन ने भी मस्जिद के आसपास व रास्तों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमा अलविदा है। मुसलमानों के लिए रमजान के पाक माह में जुमे की खास अहमियत है। इस दिन छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। दोपहर के समय अलग-अलग समय पर शहर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा होगी।

नमाजियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मस्जिद कमेटी ने खास इंतजाम किए हैं। जुमा अलविदा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मस्जिदों में साफ-सफाई की गई। नमाज के दौरान नमाजियों की संख्या अधिक होने की संभावना को देखते हुए मस्जिदों की छत पर और रास्ते में भी नमाज पढ़ने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस प्रशासन ने भी साफ सफाई और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे बंदोबस्त किए हैं। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और रास्तों पर गश्त करेंगे।

गढ़ में जुमा अलविदा को लेकर मुस्लिम समुदाय से जुड़े परिवारों में इफ्तार समेत विशेष तैयारियां चल रही हैं, जबकि मस्जिदों में साफ सफाई से लेकर नमाजियों की सुविधा के मद्देनजर व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं।

नमाजियों को धूप से बचाव के लिए मस्जिदों में टेंट आदि लगवाए जा रहे हैं। एसडीएम मीनू राणा और सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि जुमा अलविदा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें