फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में हो रही तैयारी, गरीबों को मुफ्त घर देने की बारी

Thu, 20 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सूबे योगी सरकार ने गरीबों को मुफ्त आशियाना मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 21 - 22 अप्रैल को लखनऊ में आवास विभाग के अधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर गहनता से विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री की प्रमुख योजनाओं में गरीबों को आवास दिलाना शामिल है।   
विज्ञापन


 बैठक की तैयारी को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में सचिव से लेकर तमाम अभियंता फाइलों का मंथन कर नोट्स बनाते रहे। 21 अप्रैल की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्य मुद्दा होगी।

गरीबों को मुफ्त में आवास दिए जाने की योजना को लागू किये जाने से पहले गरीब कल्याण कार्ड बनाये जाने और उसका पंजीकरण कराने पर  विचार विमर्श होगा। इस बैठक को प्रमुख आवास सचिव सदाकांत लेेंगे।
विज्ञापन


22 अप्रैल को प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक सीधे आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी लेंगे। यह जानकारी निदेशक आवास एस के श्रीवास्तव पत्र जारी कर दी है। इस बैठक को लेकर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के

सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय ने बताया कि 22 अप्रैल की बैठक में अवैध निर्माण रोकने के लिए प्रवर्तन दल के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा अनाधिकृत कालोनियों को रेगुलर किये जाने, भविष्य की कार्य योजना और संपत्तियों के निस्तारण पर विचार विमर्श किया जायेगा।
विज्ञापन



यह बैठक अपराह्न दो बजे से आवास राज्य मंत्री के कार्यालय में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें