बाबूगढ़ स्थित 132 केवी क्षमता के बिजलीघर में मरम्मत के चलते वहां से जुड़े हापुड़ डिवीजन के तीन बिजली घरों पर रोजाना सुबह 6 बजे से चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
बाबूगढ़ स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर से हापुड़ डिवीजन के उबारपुर, बाबूगढ़, लालपुर बिजलीघर को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। बड़े बिजलीघर पर आए दिन फाल्ट आदि की समस्या से नागरिकों को बिजली किल्लत झेलनी पड़ती है।
एसडीओ अवधेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से तीन दिन तक 132केवी क्षमता के बिजलीघर पर सुबह 6 से 10 बजे तक मरम्मत का कार्य होगा। इस दौरान इससे जुड़े तीनों बिजलीघरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
हालांकि अफसरों का दावा है कि सुबह के समय होने वाली कटौती की भरपाई दिन में कर दी जाएगी।