फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल बॉक्स में फाल्ट, गुल रही हजारों घरों की बिजली

Sat, 18 Feb 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोहरा और मौसम में नमी के चलते शुक्रवार रात मोदीनगर रोड पर श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पीछे हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इसके चलते प्रीत विहार बिजलीघर रात भर बंद रहा।
विज्ञापन


आधा दर्जन गांव समेत दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति गुल रहने से हजारों घरों में अंधेरा हो गया। साथ ही शनिवार सुबह लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। प्रीत विहार बिजलीघर से गांव अच्छेजा, रघुनाथपुर, पूठा, सबली, आनंद विहार, दिल्ली रोड, बुलंदशहर बाईपास इलाके को आपूर्ति दी जाती है।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पीछे प्रीत विहार बिजलघर को आ रही हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया, इससे बिजलीघर ठप हो गया।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों ने रात में फाल्ट को दुरस्त कराना मुनासिब नहीं समझा। इसके चलते हजारों घरों में अंधेरा छाया रहा। रात के समय मच्छर और सुबह होने पर लोगों को पानी की किल्लत से परेशान होना पड़ा।

उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन लगाते रहे, लेकिन फाल्ट की सूचना मिलने पर उन्हें मायूस होना पड़ा। शनिवार सुबह करीब 10 बजे फाल्ट को दुरस्त किया जा सका, तब कहीं जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बता दें कि, एक महीने में इस केबिल बाक्स में तीसरी बार फाल्ट हुआ है।

वहीं, अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि मौसम में नमी के चलते केबिल बाक्स में फाल्ट हो गया था। हालांकि, रात के समय फाल्ट को दुरस्त कराना चाहिए था, उपभोक्ताओं को बिजली किल्लत से परेशान होना पड़ा। यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें