फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बत्ती गुल, लोगों को टेंशन फुल

Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
power - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ बिजलीघर पर रविवार को मशीनों के मेंटिनेंस के काम के चलते एक दर्जन गांवों की बिजली सात घंटे गुल रही। इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी किल्लत व जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


20 एमबी क्षमता के बाबूगढ़ बिजलीघर से बिगास, ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, ततारपुर, सीतादेई, गजालपुर, बागड़पुर, बछलौता, बाबूगढ़ छावनी समेत क्षेत्रीय इंडस्ट्रियल एरिया को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजलीघर पर लगी मशीनों की काफी दिनों से मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती थी।

इस समस्या से पार पाने के लिए रविवार को ऊर्जा निगम के अफसरों ने बिजलीघर पर लगी मशीनों का मेंटीनेंस किया। इसके चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एक दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित रही। हालांकि पांच बजे आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए मशीनों का मेंटिनेंस जरूरी था। अब ग्रामीणों को फाल्ट की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।


बिजली निगम के अफसरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बिजली कटौती के विरोध में रविवार को पिलखुवा के रामनगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि शासन की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की घोषणा के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी अंधाधुंध कटौती कर रहे हैं। लोकल स्तर पर ही बिजली की कटौती हो रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकांश उस समय कटौती की जाती है जब सोने का समय होता है। ऐसे में उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ऊपर से कटौती की बात कह उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इसके विरोध में रविवार को लोगों ने मोहल्ले में ही बिजली निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में सुमित, आनंद, लाकेश, भिक्कनलाल, सुरेश, जितेंद्र, आकाश, जुगनु, राजू, वैभव, हनिकेश, ललित, गोपाल, नेपाल आदि मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता अजय ओझा का कहना है कि लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। जितनी आपूर्ति मिल रही है दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें