फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक लाख रुपये से बड़े बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन

Sat, 18 Jan 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के तीनों डिवीजन में एक लाख रुपये से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं पर अब शिकंजा कसा जाएगा। ऊर्जा निगम द्वारा इनके कनेक्शन काटे जाएंगे।। निगम के वरिष्ठ अधिकारी रोजाना इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

जिले के 1.60 लाख उपभोक्ता ओटीएस के दायरे में थे। दो चरण पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक वसूली संतोषजनक नहीं है। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 222 करोड़ रुपये बकाया था। जिसमें 20 फीसदी वसूली भी अभी नहीं हो सकी है।

अब एक लाख से अधिक के करीब एक हजार उपभोक्ताओं पर कड़ी नजर है। इन्हें तीन बार रिमाइंडर भी दिया जा चुका है। संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं से रोजाना इनकी रिपोर्ट मांगी जा रही है, वसूली के लिए तकादा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन उपभोक्ता न तो पंजीकरण कराने को तैयार हैं और न ही बिल जमा कर रहे हैं। अब इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। बता दें कि अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन रोजाना इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि ओटीएस का तीसरा चरण शुरू हो गया है। उपभोक्ता पंजीकरण कराकर बिल जमा कर दें। एक लाख से अधिक बकाये वाले उपभोक्ताओं पर अब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें