गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने कुछ दिन पहले कोतवाली में दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया कि वह किसी काम से पड़ोसी के घर पर गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। कुछ देर के बाद जब वह घर पहुंची तो बेटी को घर न पाकर परेशान हो गई और उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।