फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

Tue, 13 May 2025 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने दो बच्चे छीनकर महिला को घर से भी निकाल दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बताया कि 24 नवंबर 2017 को उनकी शादी बॉबी निवासी जिला बागपत से हुई थी। पति दहेज के लिए उन्हें मानसिक यातनाएं दे रहा था। इसमें पति का साथ ससुर, सास व ननद भी दे रही थी। आरोपी पति ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। दस जून 2024 को आरोपियों ने दोनों बच्चे छीनकर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह तब से अपने मायके में ही रह रही है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें