फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी

Tue, 15 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। सीओ ने कॉलेज के बाहर मनचलों की धरपकड़ के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


यह पुलिस कर्मी सुबह और छुट्टी के समय विशेष नजर रखेंगे। पिलखुवा में दो डिग्री और सात इंटर कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के बाहर और आसपास छेड़छाड़ की घटनाएं होना आम बात है।

इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीओ अजय यादव ने कॉलेजों के बाहर और आसपास पुलिस कर्मी तैनात करने की योजना बनाई है। उन्होंने थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने संबंधित कॉलेजों के बाहर सुबह स्कूल,
विज्ञापन


कॉलेज खुलने और दोपहर छुट्टी के समय पुलिसकर्मियों को तैनात रखें। जिससे कोई भी छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं हो सके। सीओ अजय यादव ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के कॉलेजों पर पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दे दिए हैं। उधर, मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने सीओ के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अगर तैनात रहेंगे तो छेड़छाड़ की घटनाएं बिलकुल भी नहीं होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें