हापुड़।यातायात के नियमों को तोड़ने वाले 414 वाहन चालकों का सोमवार को चालान किया गया। इसमें करीब 20 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। बिना हेलमेट और गलत दिशा में वाहन चला रहे चालकों को नसीहत दी गई।
यातायात माह चल रहा है, किन जिले के पुलिसकर्मी ही नियमों को तोड़ रहे हैं। सोमवार को यातायात निरीक्षक ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार को सड़क पर बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले आम लोग व पुलिसकर्मियों के चालान कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। शहर में मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा, दिल्ली रोड, अतरपुरा चौराहा, पक्का बाग चौराहे पर चेकिंग कर अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी छविराम ने बताया कि सोमवार को यातायात नियमों का पालन न करने पर 414 चालान किए गए। चालान के रूप में 6.66 लाख का जुर्माना लगाया गया।