फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस अंकल जल्दी चलो पापा मम्मी का पीट रहे हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस अंकल, पुलिस अंकल मेरी बात सुनो और जरा जल्दी मेरे साथ चलो... मेरे पापा मम्मी को बुरी तरह पीट रहे हैं। किशोर की बात सुनकर पुलिसकर्मी उसके साथ घर पहुंचे, तो आरोपी पिता पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार की सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस अपने कामकाज में व्यस्त थी। तभी नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी किशोर रोते बिलखते हुए कोतवाली पहुंचा। किशोर को रोता देखकर पुलिस कर्मियों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि पिता उसकी मम्मी को घर में बंद कर पीट रहे है, आप को मेरे साथ चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की बात सुनकर पुलिस कर्मी उसके साथ गए। जहां महिला उन्हें रोते हुए मिली। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पति किसी न किसी बात पर रोज ही उसकी पिटाई करता है। बेटे के कोतवाली जाने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से भाग गया है। महिला ने भी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें