फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फायरिंग की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी में जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने ही चाचा के लड़के के द्वारा उस पर फायरिंग करने झूठी सूचना पुलिस को दे दी। फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में फायरिंग की सूचना झूठी निकली। इस पर पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव निवासी इमरान का अपने ही चाचा के लड़के दिलशाद से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार की देर रात करीब एक बजे इमरान ने दिलशाद द्वारा उस पर फायरिंग करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में फायरिंग की सूचना झूठी निकली। इस पर थाना प्रभारी इमरान व दिलशाद को हिरासत में लेकर थाने ले आए। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें