हापुड़ के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में एक तरफा प्यार में युवती पर चाकुओं से हमला करने वाले सनकी आशिक असद की शनिवार रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी अस के पैर में गोली लगी। इसके बाद वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही ने बताया कि शनिवार दोपहर को मंदिर मार्ग स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाली युवती पर सहकर्मी असद ने एक तरफा प्यार के चलते जानलेवा हमला किया था। इसमें आरोपी ने युवती के चेहरे, हाथ और पैर पर चाकुओं से कई वार किए थे। युवती का बुलंदशहर कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। आरोपी असद को भी दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया गया था।
रात को असद की ओर से बताए हुए स्थान पर पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने गई थी। इसी दौरान पहले से छुपाए हुए तमंचे से आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।